Thursday, November 4, 2010

|| ईश वंदना ||


हे प्रभो आनंद दाता ज्ञान हम को दीजिए|
शीघ्र सारे दुर्गुणों को दूर हम से कीजिए||
लीजिए हमको शरण में हम सदा चारी बनें|
ब्रह्मचारी  धर्मरक्षक वीर ब्रतधारी बनें||
हे प्रभो.......
सत्य बोलें झूठ  त्यागें मेल आपस में करें|
दिब्य जीवन हो हमारा  यश  तेरा गाया करें||
हे प्रभो.......
प्रेमसे हम गुरुजनों की नित्य ही सेवा करें|
प्रेमसे हम संस्कृति की नित्य ही सेवा करें||
हे प्रभो....
योगबिद्या ब्रह्मबिद्या हो अधिक प्यारी हमें|
ब्रह्मनिष्ठा प्राप्त करके सर्वहितकारी बनें||
हे प्रभो आनंद दाता ज्ञान हम को दीजिए|
शीघ्र सारे दुर्गुणों को दूर हम से कीजिए||
                                                       
ज्योति पर्व दीपावली सभी के लिए ज्योतिर्मय हो|
बहुत सारी शुभकामनाओं सहित|

9 comments:

  1. .

    सत्य बोलें झूठ त्यागें मेल आपस में करें|
    दिब्य जीवन हो हमारा यश तेरा गाया करें||

    Beautiful creation !

    Happy Diwali !

    .

    ReplyDelete
  2. हे प्रभो आनंद दाता ज्ञान हम को दीजिए|
    शीघ्र सारे दुर्गुणों को दूर हम से कीजिए||
    सुंदर सन्देश देती हुई पंक्तियाँ ,
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें

    ReplyDelete
  3. आपको भी दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें...सादर

    ReplyDelete
  4. आपको भी दिवाली की बहुत बहुत शुभकामनाएं.

    रोशन करोगे दिवाली , ईद-होली में मिलोगे गले|
    क्यों हो किसी दर पे अँधेरा, क्यों किसी का घर जले|

    ReplyDelete
  5. इस ज्योति पर्व का उजास
    जगमगाता रहे आप में जीवन भर
    दीपमालिका की अनगिन पांती
    आलोकित करे पथ आपका पल पल
    मंगलमय कल्याणकारी हो आगामी वर्ष
    सुख समृद्धि शांति उल्लास की
    आशीष वृष्टि करे आप पर, आपके प्रियजनों पर

    आपको सपरिवार दीपावली की बहुत बहुत शुभकामनाएं.
    सादर
    डोरोथी.

    ReplyDelete
  6. मेरी तरफ से आप को और आपके घर के सभी लोगो को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाये..!!

    ReplyDelete
  7. दीप पर्व की हार्दिक शुभकामनायें ... ...

    ReplyDelete
  8. आभार। आशा है आपके लिये भी दीपावली खुशियाँ लेकर आई।

    घुघूती बासूती

    ReplyDelete