Saturday, June 23, 2012

शंख और घंटा-ध्वनीसे रोगों का नाश

                  बर्लिन विश्वविध्यालय ने शंख ध्वनि का अनुसंधान  कर के यह सिद्ध कर दिया कि शंख-ध्वनिकी शब्द-लहरें बैक्टीरिया को नष्ट करनेके लिए उत्तम एवं सस्ती औषधि है। प्रति सेकेण्ड सत्ताईस घन फुट वायु-शक्तिके जोर से बजाय हुआ शंख 1200 फुट दूरी के बैक्टीरिया को नष्ट कर डालता है और 2600 फुट की दूरी  के जन्तु उस ध्वनि से मूर्छित हो जाते हैं। बैक्टीरिया के अलावा इस से हैजा, मलेरिया और गर्दनतोड़ ज्वर के कीटाणु भी नष्ट हो जाते हैं; साथ ही  ध्वनिविस्तारक  स्थान के पास के स्थान निसंदेह कीटाणु रहित हो जाते हैं। मिर्गी मूर्छा, कंठमाला और कोढ़ के रोगियों के अन्दर शंख-ध्वनिकी प्रतिक्रिया रोग नाशक होती है। डॉ डी ब्राइन ने 1300 बहरे रोगियों को शंख-ध्वनि के माध्यम से अब तक ठीक किया है। अफ्रीका के निवासी घंटे को ही बजाकर जहरीले सर्पके काटे  हुए मनुष्य को ठीक करनेकी प्रक्रियाको पता नहीं कब से आज तक करते चले आ रहे हैं। ऐसा पता चला है कि मास्को सैनिटोरियम में घंट-ध्वनि से तपेदिक रोग को ठीक करने का प्रयोग सफलता पूर्वक चल रहा है।
                     एकबार बर्मिघम में एक मुक़दमा चलरह था। तपेदिक के एक रोगी ने गिरजाघर में बजने वाले घंटे के सबंध में अदालत  में यह  किया था कि इसकी ध्वनि के कारण मेरा स्वास्थ्य निरंतर गिरता जा रहा है तथा इस से मुझे काफी शारीरिक क्षति हो रही है। इस बात पर अदालत ने तीन प्रमुख वैज्ञानिकों को घंटा-ध्वनिकी जाँच के लिए नियुक्त किया। यह परीक्षण  सात महीनों तक चला और अंत में वैज्ञानिकों ने यह घोषित किया कि घंटे की ध्वनिसे तपेदिक रोग ठीक होता है न कि इस से नुकसान। साथ ही तपेदिक के अलावा इस से कई शारीरिक कष्ट भी दूर होते हैं तथा मानसिक उत्कर्ष होता है।

Monday, May 28, 2012

संगत का असर

             किसी शहर में एक सेठ रहता था। सेठ  का एक बेटा था। सेठ  के बेटे की दोस्ती कुछ ऐसे लड़कों से थी जिनकी आदत ख़राब थी। बुरी संगत में रहते थे। सेठ को ये सब अच्छा नहीं लगता था। सेठ ने अपने बेटे को समझाने की बहुत कोशिस की पर कामयाब नहीं हुआ। जब भी सेठ उसको समझाने की कोशिस करता बेटा कह देता कि में उनकी गलत आदतों को नहीं अपनाता। इस बात से दुखी हो कर सेठ ने अपने बेटे को सबक सिखाना चाहा। एक दिन सेठ बाज़ार से कुछ सेव खरीद कर लाया और उनके साथ एक सेव गला हुआ भी ले आया। घर आकर सेठ ने अपने लड़के को सेव देते हुए कहा इनको अलमारी में रख दो कल को खाएंगे। जब बेटा सेव रखने लगा तो एक सेव सडा हुआ देख कर सेठ से बोला यह  सेव तो सडा हुआ है। सेठ ने कहा कोई बात नहीं कल देख लेंगे। दुसरे दिन सेठ ने अपने बेटे से सेव निकले को कहा। सेठ के बेटे ने जब सेव निकले तो आधे से जादा सेव सड़े हुए थे। सेठ के लड़के ने कहा इस एक सेव ने तो बाकि सेवों को भी सडा दिया है। तब सेठ ने कहा यह सब संगत का असर है। बेटा इसी तरह गलत संगत में पड़ के सही आदमी भी गलत काम करने लगता है। गलत संगत को छोड़ दे। बेटे की समझ में बात आ गई और उसने वादा किया कि अब वह गलत संगत में नहीं जाएगा। हमेसा आच्छी संगत में ही रहेगा। इस लिए आदमी को कभी भी बुरी संगत में नहीं पड़ना चाहिए।

Saturday, May 12, 2012

अधिक तृष्णा नहीं करनी चाहिए

              किसी जंगल में एक भील रहता था| वह बहुत साहसी,वीर और श्रेष्ट धनुर्धर था| वह नित्य प्रति बन्य जीव जन्तुओं का शिकार करता था और उस से अपनी आजीविका चलता था तथा अपने परिवार का भरण पोषण करता था| एक दिन वह बन में शिकार करने गया हुआ था तो उसे काले रंग  का एक विशालकाय जंगली सूअर दिखाई दिया| उसे देख कर भील ने धनुष को कान तक खिंच कर एक तीक्ष्ण  बाण से उस पर प्रहार किया| बाण की चोट से घायल सूअर ने क्रुद्ध हो कर साक्षात् यमराज के सामान उस भील पर बड़े वेग से आक्रमण किया और उसे संभलने का अवसर दिए बिना ही अपने दांतों से उसका पेट फाड़ दिया| भील का वहीँ काम तमाम हो गया और वह मर कर भूमि पर गिर पड़ा| सूअर भी बाण के चोट से घायल हो गया था, बाण ने उसके मर्म स्थल को वेध दिया था अतः उस की भी वहीँ मृतु हो गयी| इस प्रकार शिकार और शिकारी दोनों भूमि पर धराशाइ  हो गए|
            उसी समय एक लोमड़ी वहां आगई जो भूख प्यास से ब्याकुल थी| सूअर और भील दोनों को मृत पड़ा देख कर वह प्रसन्न मन से सोचने लगी कि मेरा भाग्य अनुकूल है, परमात्मा की कृपा से मुझे यह भोजन मिला है| अतः मुझे इसका धीरे-धीरे उपभोग करना चाहिए, जिस से यह बहुत समय तक मेरे काम आसके|
           ऐसा सोच कर वह पहले धनुष में लगी ताँत की बनी डोरी को ही खाने लगी| उस मुर्खने भील और सूअर के मांस के स्थान पर ताँत की डोरी को ही खाना शुरू कर दिया| थोड़ी ही देर में ताँत की रस्सी कट कर  टूट गई, जिस से धनुष का अग्र भाग वेग पूर्वक उसके मुख के आन्तरिक भाग में टकराया और उसके मस्तक को फोड़ कर बहार निकल गया| इस प्रकार लोभ के बशीभूत  हुयी लोमड़ी की भयानक एवं पीड़ा दायक मृत्यु  हुई| इसी लिए कहते हैं कि अधिक तृष्णा नहीं करनी चाहिए|

Tuesday, April 3, 2012

भोली गाय



                     बहुत समय पहले की बात है| किसी जंगल में एक गाय रहती थी| जो जंगल में घास चर कर अपना पेट भरती थी| इसी जंगल में एक शेर भी रहता था जो जंगली जानवरों का शिकार किया करता था| समय आने पर गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया| बछड़े को जंगली जानवरों से बचाने के लिए गाय ने एक सुरक्षित जगह ढूढ़ली|                    
                   गाय सुबह अपने बछड़े को दूध पिला कर इस सुरक्षित जगह पर बैठा जाती, आप जंगल में घास चरने चली जाया करती थी| बछड़ा सारा दिन वहीँ बैठा रहता और खेलता रहता था| शाम को गाय आकर उसे दूध पिलाती और बहुत सारा प्यार देती थी| बड़े मजे से गाय और बछड़े के दिन बीत रहे थे| एक दिन जब गाय शाम को जंगल से घास चर के वापस आरही थी तो उसे एक पेड़ के नीचे शेर बैठा हुआ दिखाई दिया| गाय कुछ सोचती इस से पहले शेर ने गाय को देख लिया और अपने पास बुला लिया| गाय डरती हुई शेर के पास गई तो शेर ने कहा "मैं भूखा हूँ तुम्हें खाना चाहता हूँ"| 
                  गाय ने गिडगिडाते हुए कहा "मुझे कोई इतराज नहीं है आप मुझे खा सकते हैं लिकिन मेरी एक बिनती है कि मेरा बछड़ा सुबह से भूखा है पहले में उसे दूध पिला आऊं फिर आप मुझे मार कर खा लेना"| शेर ने कहा "तुम भाग जाओगी दुबारा यहाँ नहीं आओगी इस लिए अभी खता हूँ"| गाय ने कहा "मैं वादा करती हूँ कि बछड़े को दूध पिला कर मैं जरुर वापस आ जाउंगी"| शेर ने कहा " ठीक है जाओ और जल्दी ही वापस आ जाओ"| गाय अपने बछड़े के पास गई उसको दूध पिलाया और बहुत सारा प्यार किया|गाय की आँखें भर आई| गाय आंसू पोछते हुए शेर के पास लौट आई| शेर से कहा "अब आप मुझे खा सकते हैं"| 
                 गाय के इस भोले पन को देख कर शेर को दया आगई| शेर ने गाय से कहा मैंने तुम्हें जीवन दान दिया जाओ जाकर अपने बछड़े को दूध पिलाओ और बहुत सारा प्यार दो| गाय ख़ुशी ख़ुशी अपने बछड़े के पास आगई और दोनों आराम से रहने लगे|

Thursday, March 22, 2012

नवसंवत्सर २०६९ की हार्दिक शुभकामनाएँ|

   विक्रम संवत का आरम्भ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होता है, जो इस वर्ष २३ मार्च को है| भारत में कालगणना  इसी दिन से प्रारंभ हुई| ऋतु मास  तिथि एवं पक्ष आदि की गणना भी यही से शुरू होती है| विक्रमी संवत के मासों के नाम आकाशीय नक्षत्रों के उदय अस्त से सम्बन्ध रखते हैं| वे सूर्य चन्द्र की गति पर आश्रित हैं| विक्रमी संवत पूर्णत: वैज्ञानिक सत्य पर स्थित हैं| विक्रम संवत सूर्य सिद्धांत पर चलता है|
              अर्थशास्त्र में काल गणना की इकाई "पल" है, एक पलक झपकने में जितना समय लगता है उसे पल कहते हैं|
              नवसंवत्सर बसंत ऋतु में आता है|  बसंत में सभी प्राणियों को मधुरस प्रकृति से प्राप्त होता है| काल गणना का सम्पूर्ण उपक्रम निसर्ग अथवा प्रकृति से तादात्म्य रख कर किया जाता है| चित्रा नक्षत्र से आरम्भ होने पर इस मास का नाम चैत्र  रखा गया| विशाखा नक्षत्र से बैशाख,जेष्ठा नक्षत्र से जेठ ,पुर्वाषाढा से आषाढ़ , श्रवन नक्षत्र से श्रवन , पूर्वभादरा से भादव, अश्वनी नक्षत्र से असोज (आश्विन), कृतिका से कार्तिक, मृगशिरा से मार्गशीर्ष; पुष्य से पौष, मघा  से माघ और पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र से फाल्गुन नामों का नामकरण हुआ|
            सूर्य का उदय होना और अस्त होना दिन रात का पैमाना बन गया| चन्द्रमा  का घटने बढ़ने का आशय चन्द्रमा  का पृथवी से दूरी घटने बढ़ने से है| इसके आधार पर ही शुक्ल पक्ष, कृष्ण पक्ष और महीने का अस्तित्व आया| दिन रात में २४ होरा होते हैं| प्रत्येक होरा का स्वामी सूर्य,शुक्र,बुध ,चन्द्र शनि, गुरु और मंगल को माना गया है| सूर्योदय के समय जिस गृह की होरा होती है उसदिन वही वार होता है| चन्द्र की होरा में चन्द्रवार (सोमवार) मंगल की होरा में मंगलवार, बुध की होरा में बुधवार, गुरु की होरा में गुरुवार, शुक्र की होरा में शुक्रवार, शनि की  होरा में शनिवार और सूर्य की होरा में रविवार होता है| इस प्रकार सातों दिवसों की गणना की गई है|
            हमारे उत्तराखंड में नवसंवत्सर के मौके पर लोग अपने घरों की लिपाई पोताई करके घर की साफ सफाई करते हैं| ऐपन(अलप्ना) निकालते है| हमारे यहाँ नवसंवत्सर का नाम पुरोहित से ही सुनने का रिवाज है| पुरोहित के मुंह से ही नवसंवत्सर का नाम सुनना शगुन माना जाता है|
            सभी ब्लॉग प्रेमियों को नवसंवत्सर २०६९   की हार्दिक शुभकामनाएँ|

Friday, March 9, 2012

राजकुमार और परी

              पहले  समय मे एक  प्रदेश मे  एक राजा राज्य  करते थे उन का नाम था जयेंदर उन का राज्य काफी दूर दूर तक फैला हुआ था .राजा  दयालु  थे और अपनी  परजा से काफी प्यार करते थे. परजा भी राजा को बहुत चाहती थी | राजा  का  एक बेटा था, जो काफी चतुर  और होनहार युवराज था, वह राजा के साथ राजकाज मे भी पूरा सहयोग देता था ,कोई भी समस्या उन के सामने टिक  नहीं  सकती थी  युवराज को शिकार करने का बहुत शौक  था | एक दिन युवराज के  मन  मे  आया कि  जंगल  मे  जाकर शिकार ही क्यों  न खेला जाए ? राजकुमार ने अपने दिल की बात राजा को बताई तो राजा ने भी ख़ुशी से आज्ञा दे दी,और उस ने राजकुमार को हिदायत भी की कि जहाँ भी कहीं रात गुजारोगे   वहां के हाल  चाल  किसी के द्वारा मेरे पास जरुर भेजना ताकि मै  तुम्हारी  तरफ  से  बेफिक्र  हो  के अपना काम चलाता रहूँ|  राजकुमार ने हांमी भर दी और अपने  सेवादारों को साथ  लेकर शिकार करने जंगल की तरफ चल दिए | उस के साथ काफी आदमियों का काफिला था| उन के पास खाने के अलावा काफी मात्रा मे हथियार थे ताकि  जरुरत के समय इस्तेमाल हो सकें | काफिला अपना पड़ाव  जंगल मे कहीं भी डाल लेता था | शिकार खेलते हुए राजकुमार धनुर विद्या मे पूर्ण रूप से निपूर्ण हो गया |काफिला शिकार खेलते हुए और मनोरंजन करते हुए आगे बढ़ते गया |
 एक दिन राजकुमार शिकार करते करते जंगल  मे कहीं दूर निकल गया और रास्ता भटक गया | काफिला राजकुमार से दूर हो गया | सेवक राजकुमार को ढूढ़ते रहे और राजकुमार सेवकों को | किसी का कोई पता नहीं चला| राजकुमार ने हिम्मत नहीं हारी वह काफिले को यहाँ वहां देखता रहा | चलते चलते उसे प्यास लग गयी नजदीक मे उसे कहीं पानी नहीं मिला| इतने बड़े  जंगल मे  वह अकेला पड़ गया| एक जगह कुछ रुका और अपने इष्ट  देवता को याद कर के फिर आगे बढ़ गया| जंगल की सायें सायें की  आवाजें  उस  के  कानों  मे  गूंजने लगी और रात  घिरने लगी आकाश  मे तारे टिमटिमाने लगे| घोडा   भी आगे चलने मे हिचकिचाने लगा| इतने बड़े  जंगल मे घोडा  ही राजकुमार का सहारा था| थोड़ी  दूर और चलने के बाद वे खुले स्थान पर आ गए |रात आधी  बीत चुकी थी और घोडा  और राजकुमार  दोनों प्यासे थे, थोड़ी  दूर जाने के बाद उन्हें एक तालाब  दिखाई  पड़ा  | राजकुमार और घोडा  दोनों थक चुके थे और पैर लड़खड़ा   रहे थे | अचानक राजकुमार  के  कानों  मे मधुर स्वर सुनाई दिए  | सामने देखा तो  तालाब  के  किनारे पर एक सुन्दर लड़की  सफ़ेद कपडे  पहने हुए मछलियों से बातें कर रही थी | मछलियाँ भी पानी मे उछल उछल कर बातें कर रहीं थी| राजकुमार यह सब देख कर हैरान हुआ और आश्चर्य मे पड़  गया | सोचने लगा की कितनी निकटता है इन मछलियों और लड़की  मे | वह हिम्मत करके आगे बढा| घोड़े  की पदचाप सुन कर लड़की  का ध्यान राजकुमार की तरफ गया|  पास पहुँच  कर  राजकुमार  ने  लड़की  से परिचय पूछा| लड़की  बोली आप खड़े  क्यों हैं ? नीचे  उतर कर बैठ जाइए |  राजकुमार  उतरके लड़की  के  नजदीक बैठ गया | राजकुमार  ने कहा  मे अभी मुसीबत का मारा हूँ आप अपने बारे मे परिचय दीजिए | लड़की  बोली मै भी  इन मछलियों की तरह ही एक मछली थी| परियों की रानी हर पूर्णिमा की रात को इस तालाब मे नहाने को आती थीं और  सारी रात नाचती और गाना गाती थीं | हम मछलियों को भी उन का नाचना गाना अछ्छा लगता हम भी उन के साथ नाचने लगते | एक बार परियों की रानी ने मुझे नाचते हुए  देख लिया और मेरा नाच देख कर बहुत प्रसन्न हुई | और  मेरी  तारीफ की | उन्होंने  मुझे परी  लोक चलने को कहा | राजकुमार लड़की  की बातों को ध्यान से सुन रहा था| फिर लड़की  बोलीं मै परी  लोक मे जाने को राजी हो गयी| परी  रानी ने सर झुका कर अपने देवता से मुझे परी  बनाने की परार्थना की| उनके देवता ने उनकी परार्थना स्वीकार कर ली|  और  मुझे परी  बना दिया| उसी दिन से मे उन सब के साथ परी लोक मे ही रहती हूँ | जब कभी जी करता है तो मै अपनी इन सहेलियों को मिलने  यहाँ आ जाया करती हूँ| उस के बाद राज कुमार  ने अपने बारे मे बताया और अपनी समस्या सामने रखी और बताया की वह सुबह से भूखा प्यासा ही घूम रहा है| परी  ने अपनी जादुई  ताकत से  राजकुमार  के  लिए खाना हाजिर किया | राजकुमार  ने खाना खाया  और पानी पिया | अपनी  भूख प्यास  मिटाकर घोड़े  के खाने का  इंतजाम किया| लड़की और राजकुमार बैठ कर देर रात तक बातें करते रहे|  सुबह होने से पहले ही लड़की ने परी  लोक पहुंचना था|  अब परी जाने  को तैयार हुई  तो राजकुमार ने भी साथ चलने की इछ्छा जाहिर की| परी ने कहा की ऐसे करना मेरे लिए मुमकिन नहीं है इस बात के लिए क्षमा  चाहती हूँ| आप मेरी इन सहेलियों से मिलने आ सकते हैं  आप के यहाँ आने पर ये आप का स्वागत करेंगी | अगर आप मुझे मिलना चाहें तो इसी तरह आधी रात को यहाँ आ जाना मे आप  को  जरुर  मिलूंगी|  अब मुझे देरी हो रही है आप भी अपने राज्य मे चले जाओ| परी ने राजकुमार को बताया की उसका काफिला उत्तर की ओर उसको ढूंढता  हुआ आ रहा है | न चाहते हुए भी परी, परीलोक की तरफ उड़ चली और राजकुमार घोड़े  पर बैठ कर परी के बताए हुए रास्ते  की तरफ अपने काफिले की खोज मे चल पड़ा  | कुछ दूरी पर ही उसे अपने काफिले के लोग मिलगये | काफिले  के  साथ राजकुमार अपने राज्य मे लौट  आया | राजकुमार को इस बात का दुःख था की वह परी के साथ नहीं जा सका पर उस को इस बात की ख़ुशी थी की उसकी दोस्ती एक परी के साथ होगयी है जो मुसीबत के समय उसके काम आई | राजकुमार का जब भी दिल करता वह परी को मिलने आधी रात मे तालाब के किनारे आ जाता दोनों घंटों बैठ कर बातें करते इस तरह उन का समय हसी ख़ुशी से कट ता  रहा|और दोनों को अपनी दोस्ती पर नाज था|

Sunday, March 4, 2012

कुमाउनी होली

हरि खेल रहे हैं होली,
देबा तेरे द्वारे में।
टेसू के रंग में रंगे कपोल हैं,
चार दिशा दिशा फाग के बोल हैं,
उड़त अबीर गुलाल,
देबा तेरे द्वारे में। 
हरि खेल ...
हाथ लिए कंचन पिचकारी,
गावत खेलत सब नर नारी,
भीग रहे होल्यार, 
देबा तेरे द्वारे में।
हरि खेल ...
भाग कि मार पड़ी उसके सर,
कौन अभाग है शिव शिव हर हर,
कैसा है लाचार,
देबा तेरे द्वारे में।
हरि खेल ...
गिरिका भी खेलें बची का भी खेलें,
बचुली सरुली और परुली भी खेलें,
कौन करे इंकार,
देबा तेरे द्वारे में।
हरि खेल रहे हैं होली,
देबा तेरे द्वारे में ।