Saturday, April 2, 2011

नवसंवत्सर २०६८ की हार्दिक शुभकामनाएँ|



              विक्रम संवत का आरम्भ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होता है, जो इस वर्ष ४ अप्रेल को है| भारत में कालगणना  इसी दिन से प्रारंभ हुई| ऋतु मास  तिथि एवं पक्ष आदि की गणना भी यही से शुरू होती है| विक्रमी संवत के मासों के नाम आकाशीय नक्षत्रों के उदय अस्त से सम्बन्ध रखते हैं| वे सूर्य चन्द्र की गति पर आश्रित हैं| विक्रमी संवत पूर्णत: वैज्ञानिक सत्य पर स्थित हैं| विक्रम संवत सूर्य सिद्धांत पर चलता है|
              अर्थशास्त्र में काल गणना की इकाई "पल" है, एक पलक झपकने में जितना समय लगता है उसे पल कहते हैं|
              नवसंवत्सर बसंत ऋतु में आता है|  बसंत में सभी प्राणियों को मधुरस प्रकृति से प्राप्त होता है| काल गणना का सम्पूर्ण उपक्रम निसर्ग अथवा प्रकृति से तादात्म्य रख कर किया जाता है| चित्रा नक्षत्र से आरम्भ होने पर इस मास का नाम चैत्र  रखा गया| विशाखा नक्षत्र से बैशाख,जेष्ठा नक्षत्र से जेठ ,पुर्वाषाढा से आषाढ़ , श्रवन नक्षत्र से श्रवन , पूर्वभादरा से भादव, अश्वनी नक्षत्र से असोज (आश्विन), कृतिका से कार्तिक, मृगशिरा से मार्गशीर्ष; पुष्य से पौष, मघा  से माघ और पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र से फाल्गुन नामों का नामकरण हुआ|
            सूर्य का उदय होना और अस्त होना दिन रात का पैमाना बन गया| चन्द्रमा  का घटने बढ़ने का आशय चन्द्रमा  का पृथवी से दूरी घटने बढ़ने से है| इसके आधार पर ही शुक्ल पक्ष, कृष्ण पक्ष और महीने का अस्तित्व आया| दिन रात में २४ होरा होते हैं| प्रत्येक होरा का स्वामी सूर्य,शुक्र,बुध ,चन्द्र शनि, गुरु और मंगल को माना गया है| सूर्योदय के समय जिस गृह की होरा होती है उसदिन वही वार होता है| चन्द्र की होरा में चन्द्रवार (सोमवार) मंगल की होरा में मंगलवार, बुध की होरा में बुधवार, गुरु की होरा में गुरुवार, शुक्र की होरा में शुक्रवार, शनि की  होरा में शनिवार और सूर्य की होरा में रविवार होता है| इस प्रकार सातों दिवसों की गणना की गई है|
            हमारे उत्तराखंड में नवसंवत्सर के मौके पर लोग अपने घरों की लिपाई पोताई करके घर की साफ सफाई करते हैं| ऐपन(अलप्ना) निकालते है| हमारे यहाँ नवसंवत्सर का नाम पुरोहित से ही सुनने का रिवाज है| पुरोहित के मुंह से ही नवसंवत्सर का नाम सुनना शगुन माना जाता है|
            सभी ब्लॉग प्रेमियों को नवसंवत्सर २०६८  की हार्दिक शुभकामनाएँ|

50 comments:

  1. बढ़िया जानकारी.
    आपको भी शुभ कामनाएं.

    क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने की बधाई.

    ReplyDelete
  2. सभी को नवसंवत्सर की बहुत बहुत बधाईयाँ।

    ReplyDelete
  3. आपको भी शुभ कामनाएं.

    ReplyDelete
  4. आपको भी शुभकामनाएं.

    Congrats on INDIAS CRICKET WORLD CUP VICTORY.

    ReplyDelete
  5. नव-संवत्सर पर हमारी शुभ-कामनाएं भी स्वीकार करें !

    ReplyDelete
  6. भारतीय नव-वर्ष के शुभागमन पर आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं वर्ष-प्रतिपदा पर ज्ञानवर्धक आलेख के लिए आभार.

    ReplyDelete
  7. वर्ल्ड कप जीतने की सभी को बहुत बहुत बधाई

    ReplyDelete
  8. नवसंवत्सर २०६८ की हार्दिक शुभकामनाएँ|

    ReplyDelete
  9. नवसम्वत्सर की आपको भी शुभकामनाएं |बहुत सुंदर जानकारी मिली |आभार

    ReplyDelete
  10. आपको भी नवसंवत्सर २०६८ की हार्दिक शुभकामनाएँ|

    ReplyDelete
  11. आप को भी भारतीय नववेर्ष की हार्दिक बधाई

    ReplyDelete
  12. भारतीय नव-वर्ष के शुभागमन पर आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं .....

    ReplyDelete
  13. नव सम्वत्सर की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!
    --
    टीम इण्डिया ने 28 साल बाद क्रिकेट विश्व कप जीतनें का सपना साकार किया है।
    एक प्रबुद्ध पाठक के नाते आपको, समस्त भारतवासियों और भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ।

    ReplyDelete
  14. दिन मैं सूरज गायब हो सकता है

    रोशनी नही

    दिल टू सटकता है

    दोस्ती नही

    आप टिप्पणी करना भूल सकते हो

    हम नही

    हम से टॉस कोई भी जीत सकता है

    पर मैच नही

    चक दे इंडिया हम ही जीत गए

    भारत के विश्व चैम्पियन बनने पर आप सबको ढेरों बधाइयाँ और आपको एवं आपके परिवार को हिंदी नया साल(नवसंवत्सर२०६८ )की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ!

    आपका स्वागत है

    121 करोड़ हिंदुस्तानियों का सपना पूरा हो गया

    ReplyDelete
  15. बहुत बढ़िया पोस्ट!

    टीम इंडिया व सभी देशवासियों को वर्ल्ड कप की बधाई

    ReplyDelete
  16. बहुत अच्छा जानकारीपूर्ण लेख.
    आपको और समस्त ब्लोगर जन को हिंदी नया साल(नवसंवत्सर२०६८ )की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ!

    ReplyDelete
  17. Bahut acchi Jankari di aapne.Naye samvatsar ki hardik badhayee aur sath hi World Cup jeetne par bhi.

    ReplyDelete
  18. आपको भी नवसंवत्सर २०६८ की शुभकामनाएं. ज्ञानवर्धक और जानकारीपूर्ण आलेख के लिए आभार ......... बहुत-बहुत शुभकामनाएँ !

    ReplyDelete
  19. सार्वभौमिक सनातन वैज्ञानिक नूतन वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की सभी मित्रों को हार्दिक शुभकामनाएँ ।

    ReplyDelete
  20. आपको भारतीय नव-वर्ष (नवसंवत्सर)२०६८ की हार्दिक शुभकामनाएं |

    ReplyDelete
  21. उत्तम जानकारी उपलब्ध कराई .आप सब को भी नवसंवत्सर तथा नवरात्रि पर्व की मंगलकामनाएं.

    ReplyDelete
  22. नवसंवत्सर की बहुत बहुत बधाईयाँ।

    ReplyDelete
  23. ’चैता फूले फ्यूंलड़ी ’ क्या यह प्योली फूल है?

    ReplyDelete
  24. इस बेहतरीन और उपयोगी जानकारी के लिए ह्रदय से आभार।

    ReplyDelete
  25. आपको भी नवसंवत्सर २०६८ की हार्दिक शुभकामनाएँ ...उत्तम जानकारी ...

    ReplyDelete
  26. आप को भी भारतीय नववेर्ष की हार्दिक बधाई

    ReplyDelete
  27. आपको भी नवसंवत्सर की बहुत बहुत शुभकामनाएं!

    ReplyDelete
  28. नवसंवत्सर के अवसर आपके ब्लॉग पर आया तो मन खुश हो गया.
    आपके ब्लॉग पर आकर बेहद अच्छा लगा.

    आपको भी नवसंवत्सर की ढेरों शुभकामनाएँ....

    ReplyDelete
  29. भारतीय नव-वर्ष के शुभागमन पर आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं ..

    ReplyDelete
  30. आपको भी हार्दिक शुभकामनाएं ।

    ReplyDelete
  31. नव संवतसर पर बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनायें ....

    सार्थक जानकारीपरक लेख के लिए आभार ..

    ReplyDelete
  32. नवसंवत्सर से सम्बंधित इतनी बढ़िया जानकारी के लिए आपका आभार
    आपको भी नवसंवत्सर की ढेरों शुभकामनाएँ...

    ReplyDelete
  33. भारतीय नव-वर्ष के शुभागमन पर आपको हार्दिक बधाई|

    ReplyDelete
  34. बहुत अच्छी ,समयानुकूल और ज्ञानवर्धक पोस्ट लगाईं है.
    अनंत शुभकामनायें.

    ReplyDelete
  35. आदरणीय …
    Patali-The-Village

    सादर अभिवादन !

    अवश्य ही यह सारी जानकारी अंतर्जाल के पाठकों के लिए उपयोगी रहेगी …
    लगन-श्रम-चातुर्य-कौशल से तैयार आलेख के लिए बधाई !

    नवरात्रि की शुभकामनाएं !

    साथ ही…

    नव संवत् का रवि नवल, दे स्नेहिल संस्पर्श !
    पल प्रतिपल हो हर्षमय, पथ पथ पर उत्कर्ष !!

    चैत्र शुक्ल शुभ प्रतिपदा, लाए शुभ संदेश !
    संवत् मंगलमय ! रहे नित नव सुख उन्मेष !!

    *नव संवत्सर की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं !*


    - राजेन्द्र स्वर्णकार

    ReplyDelete
  36. नव संवत्सर की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं !

    ReplyDelete
  37. नवसंवत्सर की बहुत बहुत बधाईयाँ।

    ReplyDelete
  38. aapko bhi bahut bahut badhaai......

    ReplyDelete
  39. अच्छे है आपके विचार, ओरो के ब्लॉग को follow करके या कमेन्ट देकर उनका होसला बढाए ....

    ReplyDelete
  40. आपको भी नए साल की बधाई। आपका ब्‍लॉग बहुत अच्‍छा लगा। भारतीय संस्‍कृति के विविध पहलुओं खासकर उत्‍तराखंड के रीति-रिवाजों की जानकारी देकर आप बहुत की पुनीत कार्य कर रहे हैं।

    ReplyDelete
  41. मेरे ब्लॉग पर आना क्यूँ भूल रहें हैं आप.नई पोस्ट 'वन्दे वाणी विनयाकौ' जारी की है.कृपया,आकर अपने अमूल्य विचार प्रस्तुत कीजियेगा.

    ReplyDelete
  42. जानकारीपूर्ण आलेख।
    नव संवत्सर की शुभकामनाएं।

    ReplyDelete
  43. ज्ञानवर्धक पोस्ट ,नवसंवत्सर २०६८ की हार्दिक शुभकामनाएँ

    ReplyDelete
  44. अच्छा लगा, जानकारी भी बढ़ी और यह भी जाना की नवसंवत्सर २०६८ की शुभकामनाएं भी देनी चाहिए. मैंने यह शुभकामना तो अभी तक किसी को नहीं दिया, ज्ञात जो नहीं था. आपको और इसे पढ़नेवाले सभी लोगों को नवसंवत्सर २०६८ की हार्दिक शुभकामनाएं.

    ReplyDelete
  45. आपको भी क्रोधी नाम संवत्‍सर 2068 की हार्दिक बधाई.

    ReplyDelete
  46. नवसंवत्सर और राम नवमी की हार्दिक शुभकामनायें..

    ReplyDelete
  47. बढ़िया जानकारी.......
    नव संवत्सर एवं रामनवमी पर आपको सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं।

    ReplyDelete